1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. deepika padukone and prabhas begin shooting for nag ashwins film

दीपिका पादुकोण ने प्रभास संग शुरू की नाग अश्विन की फिल्म की शूटिंग

Deepika Padukone
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ भी दिखेंगे। फिल्म का नाम फिलहाल अस्थायी रूप से 'प्रोजेक्ट के' रखा गया है।


दीपिका ने प्रभास के साथ इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म साइंस फिक्शन जॉनर की फिल्म है। दीपिका 4 दिसंबर को शूटिंग के लिए हैदराबाद पहुंची हैं। इस शेड्यूल में दीपिका और प्रभास फिल्म के कुछ अहम सीन शूट करेंगे।
 
वैजयंती मूवीज ने एक वीडियो शेयर है। निर्माताओं ने पहले शॉट का एक वीडियो बाइट जारी किया है, जिसे उन्होंने प्रभास और दीपिका पर फिल्माया था। वीडियो में प्रभास और दीपिका हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, इंडिया के सबसे बड़े सुपरस्टार प्रभास और दीपिका पादुकोण एक साथ आ रहे हैं।
 
यह पहला मौका होगा जब दीपिका पादुकोण और प्रभास की जोड़ी बड़े पर्दे पर साथ नजर आएगी। दीपिका पादुकोण की ये पहली साउथ फिल्म होने वाली है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में चल रही है। 
अगला लेख
दुल्हन के जोड़े में सजीं कैटरीना कैफ को मंडप में लेकर पहुंचीं बहनें, शादी की खूबसूरत तस्वीरें वायरल