सम्बंधित जानकारी
- टाइगर 3 की बॉक्स ऑफिस पर धूम, क्या तोड़ेगी जवान का रिकॉर्ड
- सेल्फी लेने आए फैन पर गुस्सा हुए नाना पाटेकर, जड़ा जोरदार थप्पड़
- रणवीर-दीपिका की फिल्म 'राम-लीला' को रिलीज हुए 10 साल पूरे, मेकर्स ने ताजा की पुरानी यादें
- नागा चैतन्य की डेब्यू तेलुगु सीरीज 'धूथा' इस दिन प्राइम वीडियो पर होगी रिलीज
- राधिका मदान की 'सना' ने हासिल की एक और उपलब्धि, 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में होगी प्रदर्शित
कपिल शर्मा लेकर आ रहे नया कॉमेडी शो, ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा स्ट्रीम | kapil sharma announces new comedy show stream on ott
Kapil Sharma new show: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो 'द कपिल शर्मा शो' कई सालों से टीवी पर छाया हुआ है। इस शो के हर सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। इसी साल जुलाई में 'द कपिल शर्मा शो' का चौथा सीजन खत्म हुआ था। इसके बाद दर्शक शो के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसी बीच कपिल शर्मा ने अपने अगले शो की घोषणा कर दी है। खास बात यह है कि यह शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा। कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने नए शो का पहला प्रोमो साझा किया।
प्रोमो में कपिल शर्मा कह रहे हैं, घर बदला है परिवार नहीं। कपिल शर्मा के नए शो में भी उनके पुराने शो से जुड़े कलाकार कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरण सिंह होंगे। यह शो उनके पुराने शो द कपिल शर्मा शो से अलग होगा।
कपिल के नए शो को लेकर नेटफ्लिक्स इंडिया, कंटेंट की वाइस प्रेसीडेंट मोनिका शेरगिल ने कहा, कपिल की कलात्मक विरासत और कॉमेडी ने उन्हें इतने वर्षों में घर-घर तक पहुंचा दिया है। हमें उनके साथ काम करने और उनके साथियों के साथ नेटफ्लिक्स पर एक बिल्कुल नया शो लाने पर बहुत गर्व है। कपिल अब अपने नए पते से दुनिया भर के दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
