1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. kannada actor nithin gopi dies due to heart attack

साउथ एक्टर और निर्देशक नितिन गोपी का निधन, हार्ट अटैक की वजह से 39 साल की उम्र में ली अंतिम सांस | kannada actor nithin gopi dies due to heart attack

Kannada actor Nithin
Photo credit : Twitter
Nithin Gopi passes away: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। कन्नड़ एक्टर नितिन गोपी का निधन हो गया है। नितिन का निधन 39 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से हुआ। खबरों के अनुसार नितिन को घर पर ही अचानक सीने में दर्द उठा और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
 
नितिन के अचानक निधन से उनकी फैमिली को गहरा सदमा लगा है और इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। नितिन गोपी ने कन्नड़ इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई थी। वह टीवी के साथ फिल्मों में भी काम कर रहे थे। 
नितिन गोपी ने फिल्म 'हैलो डैडी' से जबरदस्त पहचान बनाई थी। इसके अलावा वह केरला केसरी, मुथिनंथा हेंदती, निशब्द और चिरबंधव्या जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके थे। उन्होंने कई तमिल शोज में भी एक्टिंग की थी। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
एक्टर-निर्देशक आमिर रजा हुसैन का निधन, 66 साल की उम्र में ली अंतिम सांस