1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. director siddharth anand to get rs 40 cr for tiger vs pathaan

'टाइगर वर्सेज पठान' को निर्देशित करने के लिए सिद्धार्थ आनंद को मिल रही इतनी मोटी रकम | director siddharth anand to get rs 40 cr for tiger vs pathaan

Tiger Vs Pathaan
Siddharth Anand Fee: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान जब-जब पर्दे पर साथ नजर आए हैं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। वहीं अब यह जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ धमाल मचाती नजर आने वाली है। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'टाइगर वर्सेज पठान' में सलमान खान और शाहरुख खान साथ नजर आने वाले हैं।
 
'टाइगर वर्सेज पठान' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करेंगे। सिद्धार्थ आनंद ने यशराज फिल्म्स की पिछली फिल्म 'पठान' का भी निर्देशन किया है। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। चर्चा है कि इस फिल्म को निर्देशित करने के लिए निर्माताओं ने सिद्धार्थ आनंद को 40 करोड़ की फीस दी है। 
 
यह अब तक किसी निर्देशक को मिली सबसे ज्यादा फीस बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फीस अयान मुखर्जी से ज्यादा हो चुकी है। अयान मुखर्जी को मेकर्स फिल्म वॉर 2 का निर्देशन के लिए 32 करोड़ रुपए की फीस दे रहे हैं। इस फिल्म को भी यशराज फिल्म्स के बैनर तले ही बनाया जा रहा है। 
 
आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगी। बताया जा रहा कि फिल्म में शाहरुख और सलमान के बीच खतरनाक फेस-ऑफ होगा। फिल्म की प्लानिंग और तैयारी बड़े स्तर पर चल रही है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
महाभारत के शकुनी मामा अस्पताल में भर्ती, जानिए अब कैसी है गुफी पेंटल की तबीयत