गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kanika Kapoor, Corona Virus, Covid19, Bollywood Singer, Entertainment
Written By
Last Modified: शनिवार, 21 मार्च 2020 (12:24 IST)

कनिका कपूर ने घूम-घूम कर फैलाया कोरोना वायरस!

कनिका कपूर ने घूम-घूम कर फैलाया कोरोना वायरस! - Kanika Kapoor, Corona Virus, Covid19, Bollywood Singer, Entertainment
Photo: Instagram

कनिका कपूर बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर हैं। पढ़ी-लिखी और आधुनिक महिला हैं। देश-विदेश घूमी हैं। बड़े लोगों के साथ उठना-बैठना हैं। ऐसे में उनसे समझदारी की उम्मीद की जाती है, लेकिन उन्होंने ऐसी गैर-जिम्मेदाराना हरकत की कि कई लोगों की जान मुश्किल में आ गई। 
 
जैसा कि आप जानते हैं कि कनिका ने अपनी तबियत खराब होने के बावजूद कई पार्टियों में शिरकत की। लोगों से मिली-जुली। जबकि उन्हें कोरोना वारयस और उससे होने वाले दुष्परिणामों के बारे में मालूम था। 
 
कहा जा रहा है कि कोरोना जब लंदन से लौटीं तो उन्हें कहा गया था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। कोरोना का अटैक भी हो सकता है। उन्हें घर पर ही रूक कर आराम करना चाहिए, लेकिन कनिका ने इस बात की अनदेखी की कर दी। 
 
वे मुंबई, कानपुर और लखनऊ गईं। चार-पांच पार्टियां अटैंड की। लोगों से मिलीं। पंच सितारा होटल में गईं। खरीददारी की। रिश्तेदार के यहां गईं। 
 
न जाने कितने लोगों के संपर्क में आ गईं होंगी? कितने लोगों को खतरे में डाल दिया? कनिका ने घूम-घूम कर कोरोना वायरस फैला दिया। अब सभी घबराए हुए हैं। 
 
कनिका के केस से यही सबक लेना चाहिए कि जिसकी तबियत थोड़ी भी खराब हो, कोरोना का अंदेशा हो, वो घर पर ही रहे। किसी से भी नहीं मिले। वरना न केवल अपनी बल्कि अपने नजदीकियों को भी वह खतरे में डाल देगा। 
ये भी पढ़ें
Corona पर Social Media में चल रहे हैं ये चुटकुले