1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Kangana Ranaut, Ranbir Kapoor, Hrithik Roshan, Relationship

रणबीर कपूर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप चाहती थीं कंगना?

कंगना रानौत
कंगना रनौट और रितिक रोशन के बीच का मामला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है, लेकिन इसमें एक और ट्विस्ट आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
 
रितिक ने कुछ समय पहले ही कंगना के सारे गंदे ईमेल्स की बात की थी। इन्हीं ई-मेल्स में एक में कंगना ने रणबीर कपूर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप की बात भी कही थी और कंगना इसे स्वीकारती भी हैं। कंगना ने खुलासा किया कि वे रणबीर के साथ फिजिकल रिलेशनशिप तक की बात चाहती थीं लेकिन रणबीर उनके साथ फुलटाइम रिलेशनशिप चाहते थे। 
 
कंगना ने बताया कि रणबीर ने इस रिश्ते की पहल की थी। 2014 में 'क्वीन' की सक्सेस के बाद रणबीर ने उन्हें अटेंशन देना शुरू किया। रणबीर ने कंगना को बीबीएम पर अप्रोच किया और वीडियोज और फंकी लिंक शेयर करने लगे। इसके बाद 'रिवॉल्वर रानी' की शूटिंग के वक़्त रणबीर ने सीधे अप्रोच किया। 
 
कंगना ने मेल में लिखा है कि मैंने रणबीर से कहा कि मैं किसी और के साथ रिलेशनशिप में हूं और जब से तुम मेरे बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल हुए हो, तभी से हम दोनों के बीच टेंशन चल रही है। मैंने तुम्हारा (रितिक) नाम नहीं लिया था, लेकिन सोचा था कि अगर मैं इस बारे में रणबीर को बताऊंगी तो वह बेहतर तरीके से समझेगा।
 
अब इस ईमेल में कितनी सच्चाई है यह तो कंगना और रितिक ही जाने लेकिन रणबीर कपूर के साथ कंगना के फिज़िकल रिलेशनशिप वाली बात पर लोग हैरान हैं।   
अगला लेख
ऋषि कपूर ने जिसे बताया 'फ्लॉप निर्देशक', उसकी फिल्म करेंगे रणबीर कपूर