सलमान खान की बहन के घर ईद मनाने पहुंचीं कंगना रनौट, यूजर्स ने किया ट्रोल | kangana ranaut arrived at salman khan eid party
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौट अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर इंडस्ट्री के खान और कपूर परिवार पर भाई-भतीजावाद व मूवी माफिया समेत कई आरोप लगाती आ रही हैं। कंगना की सलमान खान से भी नहीं बनती हैं। लेकिन अब लगता है कि कंगना भाईजान संग अपने पंगे भूल चुकी हैं।
हाल ही में, कंगना रनौट को सलमान खान की बहन अर्पिता के घर हुई ईद पार्टी में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्ट्रेस की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अर्पिता खान के घर होस्ट हुई ईद की एक शानदार पार्टी में कई सितारों ने शिरकत की।
इस पार्टी में सबका ध्यान कंगना ने खिंचा। उन्होंने सलमान खान की पार्टी में पहुंच कर सभी को हैरान कर दिया। इस दौरान कंगना ने ग्रीन कढ़ाई वाला खूबसूरत शरारा सूट पहना था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा कैरी किया था।
फैंस कंगना के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ यूजर ने सलमान खान की पार्टी में जाने पर कंगना को ट्रोल भी कर दिया है। एक यूजर ने कंगना को गिरगिट तक कह दिया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौट इन दिनों रियलिटी शो 'लॉक अप' होस्ट करती दिख रही हैं। कंगना की फिल्म 'धाकड़' जल्द ही रिलीज होने वाली हैं। इसके अलावा वह मर्णिकर्णिका रिटर्न्स और सीता में दिखेंगी।

