शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. john abraham starrer ek villain returns to release on july 29
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 मई 2022 (11:54 IST)

'एक विलेन रिटर्न्स' की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

'एक विलेन रिटर्न्स' की रिलीज डेट आगे बढ़ी, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक | john abraham starrer ek villain returns to release on july 29
फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी, अर्जुन कपूर और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 8 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। लेकिन अब मेकर्स ने‍ फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। 

 
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' अब 29 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस बात की जानकारी जॉन अब्राहम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें लाल कलर के बैकग्राउंड पर डरावना मास्क नजर आ रहा है।
 
इस पोस्टर को शेयर करते हुए जॉन ने कैप्शन में लिखा, 'एक विलेन रिटर्न्स को नई रिलीज डेट मिली, 29 जुलाई को होगी रिलीज।'
 
बता दें कि साल 2014 में रिलीज हुई 'एक विलेन' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में रितेश देशमुख के साइको किलर का किरदार निभाया था। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और श्रद्धा कपूर अहम किरदार में थे। फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' का निर्देशन मोहित सुरी ने किया है। 
 
ये भी पढ़ें
मैं बीवी किसकी हूं : हसबैंड वाइफ का मस्त चुटकुला