सनी देओल को ही नहीं मिल रही है अपनी फिल्म, फैंस से पूछा कहां देखूं बताओ
सनी देओल की फिल्म 'अर्जुन' को 37 वर्ष हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने ट्वीट किया और फिल्म के कुछ सीन पोस्ट किए।
सनी ने लिखा कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है और वे इसे इंटरनेट पर ढूंढ नहीं पा रहे हैं।
#37YearsOfArjun
— Sunny Deol (@iamsunnydeol) May 10, 2022
A film so deeply close to my heart and a film I cannot seem to find on the Internet.
If any of you know where to watch #Arjun online , lemme know In the comments below pic.twitter.com/rN4kQjFUtj
आगे वे लिखते हैं कि यदि आप में से किसी को पता हो कि अर्जुन ऑनलाइन कैसे देखी जा सकती है तो कमेंट बॉक्स में जाकर बताइए। अब तक कोई बता नहीं पाया है।
सनी की यह फिल्म ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। खबर है कि इस फिल्म के राइट्स शाहरुख खान की कंपनी रेडचिलीज के पास है और उन्होंने इसे अब तक किसी को बेचा नहीं है इसलिए यह फिल्म उपलब्ध नहीं है।
राहुल रवैल द्वारा निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही थी, लेकिन सनी के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है।

