रेड कटआउट ड्रेस में दिशा पाटनी का सुपर बोल्ड लुक, सिजलिंग अंदाज में दिए पोज
दिशा पाटनी फिल्मों से ज्यादा अपने स्टाइलिश लुक और बोल्ड आउटफिट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। दिशा का इंस्टाग्राम अकाउंट उनकी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरों से भरा हुआ है।
इस बार दिशा ने रेड कलर की कटआउट ड्रेस में अपनी कुछ सुपर सिजलिंग तस्वीरें शेयर की है। दिशा की यह शॉर्ट ड्रेस महज दो पतली डोरी से टिकी हुई है।
तस्वीरों में दिशा पाटनी एक से बढ़कर एक सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं। कभी वह जमीन पर बैठकर तो कभी दिवार के सहारे खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं।
दिशा ने ग्लॉसी मेकअप और खुले कर्ली बालों के साथ अपना लुक कम्प्लीट किया है। दिशा का यह बोल्ड अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है।