भारती सिंह ने बताया कब बनेंगी दूसरी बार मां, बोलीं- बेटीं होनी चाहिए... | bharti singh says she will be planning her second baby in 2 years
कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में प्यारे से बेटे की मां बनी हैं। वह अपने बेटे को प्यार से गोला बुलाते हैं। बेबी के जन्म के महज 12 दिन बाद ही भारती अपने काम पर वापस चली गई थीं। वहीं अब भारती सिंह ने बताया कि वह दूसरी बार कब मां बनेंगी।
भारती ने कहा, बेटे को जन्म देने के बाद उन्हें ऐसा लगता है कि, उनके दो बेटे हैं, जिसमें उनके पति हर्ष लिंबाचिया भी शामिल हैं। मुझे लगता है कि, मुझे अपने नवजात शिशु के साथ मेरा सबसे अच्छा दोस्त मिल गया है। हर्ष हमेशा व्यस्त रहता है। मुझे लगता है कि, पहले मेरा एक बेटा था, अब मेरे पास दो हैं।
भारती ने कहा, मैं चाहती थी, एक बेटी हो, जो घर की व्यवस्था देखे। अब मुझे चिंता है कि, मुझे घर के चारों ओर दो जोड़ी जूते और जैकेट की देखभाल करनी होगी। शायद हमें और अधिक अलमारी के साथ एक बड़ा घर देखना होगा।
भारती ने मीडिया से कहा कि वो दूसरा बेबी जरूर प्लान करेंगी, लेकिन इतनी जल्दी नहीं। उन्होंने कहा, मैं भी मानती हूं कि बेटी होनी चाहिए। अभी दो साल का गैप होना चाहिए। अभी भाई है तो बहन होनी चाहिए। अगर हमारी एक बेटी होती, तो मैं कहती कि, उसका एक भाई होना चाहिए।
वहीं बेटे का चेहरा दिखाने के सवाल पर भारती ने कहा, अगर यह मेरे ऊपर होता, तो मैं पहले दिन चेहरा दिखा देती। लेकिन, हमें बड़ों की बात माननी चाहिए। वह 40 दिन पूरे करने वाले हैं और मैं बहुत उत्साहित हूं। हाल ही में, हमने बच्चे के लिए एक फोटोशूट किया था और मैं जितनी जल्दी हो सके सभी तस्वीरें पोस्ट करूंगी।
