1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. john abraham film attack part one to release on 1 april 2022

जॉन अब्राहम की फिल्म 'अटैक' का पहला पार्ट इस दिन होगा रिलीज

john abraham
बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की एक्शन फिल्म 'अटैक' अपनी घोषणा के वक्त से ही चर्चा में हैं। इस फिल्म में जॉन धुआंधार एक्शन सीन करते हुए दिखने वाले हैं। यह फिल्म पहले 13 अगस्त 2021 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन बाद में फिल्म की रिलीज टल गई।

 
अब जॉन अब्राहम की 'अटैक' की नई रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। फिल्म 'अटैक' फ्रेंचाइजी के तौर पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी, जिसका पहला पार्ट 1 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ये फिल्म एक बड़े पैमाने पर बनाई गई एक्शन फ्रेंचाइजी है।
 
जॉन अब्राहम ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, देश के गौरव को बचाने के लिए हमारे देश के पहले सुपर सैनिक और उनके हमले को देखने के लिए तैयार हो जाइए। 'अटैक पार्ट 1' 1 अप्रैल 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रहा है।
 
इस फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ जैकलीन फर्नांडिस और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। फिल्म को लक्षय राज आनंद ने निर्देशित किया है। फिल्म को जॉन अब्राहम ने पैन इंडिया स्टूडियोज और अजय कपूर संग मिलकर को-प्रोड्यूस किया है। 
 
 
अगला लेख
बेतला नेशनल पार्क, एक खूबसूरत जंगल की सैर जरूर करें