बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jio studios anounced horrer comedy film bhediya 2 and stree 2
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (11:27 IST)

पर्दे पर फिर लगेगा हॉरर के साथ कॉमेडी का तड़का, 'स्त्री 2' और 'भेड़िया 2' की हुई घोषणा, रिलीज डेट भी आई सामने

Dinesh Vijan
बॉलीवुड के फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजान अपने हॉरर यूनिवर्स के लिए पहचाने जाते हैं। दिनेश विजान ने राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ 'स्त्री' और वरुण धवन- कृ‍ति सेनन के साथ 'भेड़िया' जैसी हॉरर-कॉमेडी फिल्में बनाई है। अब इन दिनों फिल्मों के सीक्वल का ऐलान हो चुका है। 

 
'स्त्री 2' में राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, श्रद्धा कपूर और अभिषेक बनर्जी नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं 'स्त्री 2' की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। यह फिल्म 31 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 
 
वहीं 'भेड़िया 2' में वरुण धवन नजर आएंगे। हालांकि अभी तक यह कंफर्म नहीं हुआ है कि 'भेड़िया 2' में कृति सेनन नजर आएंगी या नहीं। यह फिल्म साल 2025 में रिलीज हो सकती है। इन दोनों फिल्मों का ऐलान जियो स्टूडियोज के इवेंट में किया गया है। 
 
बता दें कि फिल्म 'स्त्री' साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस हॉरर कॉमेडी मूवी को अमर कौशिक ने निर्देशित किया था। फिल्म को दिनेश विजान और राज एंड डीके ने मिलकर प्रोड्यूस किया था। वहीं 'भेड़िया' साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन भी अमर कौशिक ने किया था। फिल्म को दिनेश विजान ने प्रोड्यूस किया था।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'ब्लडी डैडी' से सामने आया शाहिद कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, जल्द रिलीज होगा फिल्म का पोस्टर