1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. jaya bachchan in support of salman khan

जया बच्चन से लेकर सुभाष घई तक, सलमान के सपोर्ट में है बॉलीवुड

सलमान खान
भले ही कोर्ट सलमान खान के खिलाफ हो, लेकिन पूरी दुनिया और इंडस्ट्री के लोग उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं। काला हिरण शिकार मामले में सलमान को पांच वर्ष की सज़ा और दस हज़ार रुपए का जुर्माना लगा है। ऐसे में फैंस को बहुत दुख है। वहीं बॉलीवुड के कुछ महान सितारे भी सलमान की रिहाई की उम्मीद कर रहे हैं। 
 
सलमान खान के सपोर्ट में एक्ट्रेस और राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी सामने आई हैं। उन्होंने मीडिया से हुई बातचीत में कहा कि सलमान को इस सजा से राहत मिलनी चाहिए। मुझे बुरा लग रहा है। उन्हें निश्चित तौर पर राहत मिलनी चाहिए। सलमान ने कई मानवीय काम किए हैं। 
 
सलमान खान का बच्चन परिवार से कम ही सामना हो पाता है। उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय, बच्चन परिवार की ही बहु हैं। ऐसे में उस घर से सामना करना सलमान के लिए मुश्किल होता है। वहीं बच्चन परिवार भी सलमान को लेकर ज़्यादा बातें नहीं करते। लेकिन उनकी सज़ा के मामले में जया बच्चन का यह बयान सलमान के फैंस को राहत देने वाला है। 
 
जया बच्चन के अलावा भी कई सेलीब्रिटीज़ सलमान के पक्ष में हैं। अर्जुन रामपाल, सुभाष घई, वरुण धवन, कबीर बेदी जैसे लोग भी सलमान के सपोर्ट में हैं।  
 
सलमान खान के मामले में ताज़ा खबर यह है कि वे एक रात जेल में बिता चुके हैं। उनके वकील ने उनकी ज़मानत के लिए अर्ज़ी लगाई है लेकिन कोर्ट शनिवार को फैसला लेगी। अगर उन्हें सेशन कोर्ट से जमानत नहीं मिलती है तो सलमान को जेल में रहकर सजा पूरी करनी होगी। 
अगला लेख
मनमोहन सिंह अवतार में अनुपम खेर, फिल्म का फर्स्ट लुक किया जारी