गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. javed akhtar confirms son farhan akhtar wedding with shibani dandekar on feb 21
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 4 फ़रवरी 2022 (17:20 IST)

जावेद अख्तर ने लगाई मुहर, 21 फरवरी को शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर

जावेद अख्तर ने लगाई मुहर, 21 फरवरी को शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर | javed akhtar confirms son farhan akhtar wedding with shibani dandekar on feb 21
बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर संग शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों करीब 4 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब वो अपने रिश्ते को एक नया नाम देने की तैयारी कर रहे हैं। बीते दिनों खबरें आई थी कि दोनों 21 फरवरी को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे।

 
अब फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी जावेद अख्तर ने कंफर्म कर दी है। एक इंटरव्यू के दौरान जावेद अख्तर ने अपने बेटे की शादी पर मुहर लगा दी है। खबरों के अनुसार जावेद अख्तर ने कहा, 'हां, शादी हो रही है। तैयारियां हो रही हैं, जो कि वेडिंग प्लानर कर रहे हैं।'
 
उन्होंने कहा, कोरोना की मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह स्पष्ट है कि, हम बड़े पैमाने पर कुछ भी होस्ट नहीं कर सकते हैं। हम केवल कुछ लोगों को बुला रहे हैं। ये बहुत सिंपल शादी होगी। अभी तक तो निमंत्रण भी नहीं भेजे गए हैं।
 
फरहान और शिबानी पिछले कुछ समय से शादी की योजना बना रहे थे और आखिरकार अब उन्होंने चीजों को अगले स्तर पर ले जाने का फैसला किया है। 21 फरवरी को उनके रिश्ते में एक नया मोड़ आएगा क्योंकि वे जीवन भर के लिए पार्टनर बनने की औपचारिक कसम लेंगे।
 
बता दें कि यह फरहान अख्तर की दूसरी शादी होगी। उन्होंने साल 2000 में हेयर स्टाइलिस्ट अधुना से शादी की थी। दोनों ने साल 2017 में आपसी रजामंदी से तलाक ले लिया था। तलाक के बाद फरहान मॉडल और एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं।
 
ये भी पढ़ें
नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ डिलीट