1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. nora fatehi instagram account delete

नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक हुआ डिलीट | nora fatehi instagram account delete

nora fatehi nora fatehi instagram account deleted entertainment bollywood news in hindi
बॉलीवुड की 'दिलबर गर्ल' नोरा फतेही के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। नोरा फतेही का इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट हो गया है। नोरा फतेही के इंस्टग्राम पर 37.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, ऐसे में उनका अकाउंट इंस्टाग्राम पर सबसे ऊपर ही नजर आता था। 
 
नोरा फतेही को इंस्टाग्राम पर सर्च करेंगे, तो उनका पेज वहां पर नजर ही नहीं आएगा। एक्ट्रेस कुछ घंटे पहले तक दुबई वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही थीं। लेकिन अब अचानक उनका इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट होने से हरकोई हैरान हो गया है।
 
अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि अकाउंट नोरा फतेही ने खुद डिलीट किया है या किसी तकनीकी खराबी के कारण एक्ट्रेस का अकाउंट नजर नहीं आ रहा है। 
 
नोरा फतेही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं। वह फैंस के साथ अक्सर अपनी हॉट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती थीं। नोरा अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी भी इंस्टाग्राम के जरिए ही देती थीं। 
 
अगला लेख
जावेद अख्तर ने लगाई मुहर, 21 फरवरी को शादी करेंगे फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर