1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jasmin bhasin wore burqa in mosque get trolled

बुर्का पहन मस्जिद पहुंचीं जैस्मिन भसीन, सोशल मीडिया पर हुईं ट्रोल

Jasmin Bhasin
Jasmin Bhasin Trolled: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन भले ही लंबे समय से पर्दे से गायब हो, लेकिन वह फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। जैक्सीन भसीन ने हाल ही में अपने अबू धाबी वेकेशन से एक झलक शेयर की है। जैस्मिन ने शेख जैद मस्जिद से अपना एक वीडियो शेयर किया है।
 
इस वीडियो में जैस्मिन बुर्का पहने मस्जिद में घूमती नजर आ रही हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'ए गार्डन ऑफ पैराडाइस।' हालांकि जैस्मिन का बुर्का पहनना फैंस को रास नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
 
एक यूजर ने लिखा, 'आखिर अली गोनी ने तुमको हिजाब पहना ही दिया।' एक अन्य ने लिखा, 'लव जिहाद से बचे।' एक यूजर ने जैस्मिन से पूछा, ऐक्या अली कभी गुरुद्वारा गए थे।' वहीं कई यूजर्स जैस्मिन से पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है। 
 
बता दें कि 'बिग बॉस 14' से ही जैस्मिन भसीन और अली गोनी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। जैस्मिन और अली गोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। दोनों एक दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गौहर खान ने दिखाई अपने बेटे की पहली झलक, नाक का भी किया खुलासा