शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor remembered mother sridevi shares emotional post
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (13:49 IST)

मां श्रीदेवी को याद कर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, बोलीं- आपको हर जगह ढूंढती हूं...

मां श्रीदेवी को याद कर जाह्नवी कपूर हुईं इमोशनल, बोलीं- आपको हर जगह ढूंढती हूं... | janhvi kapoor remembered mother sridevi shares emotional post
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी 24 फरवरी को इस दुनिया को अलविदा कह गई थीं। श्रीदेवी को गुजरे हुए 5 साल होने जा रहे है, लेकिन उनकी बेटियां और पति बोनी कपूर आज भी उन्हें याद करके इमोशनल हो जाते हैं। श्रीदेवी की पुण्यतिथि से पहले जाह्नवी पूर ने अपनी मां को याद करते हुए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। 

 
जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, मैं अभी भी आपको हर जगह ढूंढती हूं मां। मैं जब भी कुछ करती हूं, इस उम्मीद के साथ करती हूं कि आपकों मुझ पर गर्व होगा।
 
जाह्नवी ने लिखा, मैं जहां जाती हूं और जो भी करती हूं, मैं हमेशा आपके बारे में ही सोचा करती हूं। मेरा सब कुछ आप से ही शुरू होता है और आपसे ही खत्म।
 
बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई की एक होटल में दुर्घटनावश बाथटब में ड़बने से हो गया था। श्रीदेवी एक फैमिली फंक्शन में शामिल होने दुबई गई थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya
ये भी पढ़ें
जब रणबीर कपूर ने सौरभ शुक्ला को पिलाई महंगी शराब, एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा