शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor gets cozy in party with orhan photo viral
Written By
Last Modified: बुधवार, 11 मई 2022 (12:38 IST)

मिस्ट्री मैन के साथ पार्टी में कोजी हुईं जाह्नवी कपूर, वायरल हो रही तस्वीर

मिस्ट्री मैन के साथ पार्टी में कोजी हुईं जाह्नवी कपूर, वायरल हो रही तस्वीर | janhvi kapoor gets cozy in party with orhan photo viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी हॉट एंड ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इन दिनों जाह्नवी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

 
इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर एक शख्स के साथ कोजी होते नजर आ रही हैं। ऐसे में हर कोई जानने के लिए उत्सुक है कि आखिर ये कौन है जिसके साथ जाह्नवी कोजी होती दिखाई दे रही हैं। दरअसल, जाह्नवी ने अपनी पार्टी की कुछ तस्वीरों का कोलाज बनाकर शेयर किया है।
 
इन तस्वीरों में जाह्नवी कपूर एक खास दोस्त के बेहद क्लोज दिखाई दे रही हैं। बता दें कि जाह्नवी कपूर के साथ दिखाई दे रहे इस शख्स का नाम ओरहान है। ओरहान भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। 
 
ये पहली बार नहीं हैं जब जाह्नवी कपूर और ओरहान साथ में पार्टी करते दिखाई दिए हो। इससे पहले भी दोनों ने कई बार साथ में एक-दूसरे के साथ बेहद खास अंदाज में दिखाई दे चुके हैं। ओरहान जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ ऊटी की ट्रिप पर भी गए थे।
 
ओरहान कई स्टार किड्स के अच्छे दोस्त हैं। ओरहान ने सुहाना खान और न्यासा देवगन के साथ भी पार्टी करते हुए कई तस्वीरें शेयर की है। 
 
ये भी पढ़ें
बॉलीवुड डेब्यू पर महेश बाबू बोले- हिंदी फिल्म इंडस्ट्री मुझे अफॉर्ड नहीं कर सकती