Bigg Boss 19 में होगी इस फेमस सिंगर की एंट्री, डिप्रेशन के बाद फैमिली से तोड़ दिया था रिश्ता!
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' की नए सीजन के साथ जल्द वापसी होने जा रही है। 'बिग बॉस 19' को लेकर हर दिन नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हर बार की तरह इसे सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं।
'बिग बॉस 19' में कौन-कौन सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट दिखेंगे इसे लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इन्हीं में से एक फेमस बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक डायरेक्टर अमाल मलिक का भी है।बीते दिनों अमाल अपने परिवार से नाता तोड़ने को लेकर खूब चर्चा में रहे थे।
बिग बॉस की खबरें देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज की रिपोर्ट के अनुसार अमाल मलिक को शो के लिए अप्रोच किया गया है। यही नहीं, उनकी एंट्री को लगभग कन्फर्म बताया जा रहा है। अमाल की चैनल और प्रोडक्शन हाउस से बातचीत भी चल रही है।
यह भी बताया जा रहा है अमाल ने शो से जुड़ी फॉर्मलिटीज शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक ये कॉन्ट्रैक्ट साइन हुआ या नहीं इसे लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
बता दें कि अमाल मलिक ने बीते दिनों एक पोस्ट शेयर करते खुद के क्लिनिकल डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि उनका उनके परिवार से कोई रिश्ता नहीं होगा। वो सारे संबंध बस प्रोफेशनल रखेंगे। हालांकि बाद में उन्होंने अपनी उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था।
अमाल के अलावा इन सेलेब्स के नाम की हो रही चर्चा
'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट लिस्ट में अमाल मलिक के अलावा धीरज धूपर, श्रद्धा आर्या, ममता कुलकर्णी, मुनमुन दत्ता, अपूर्वा मखीजा, राज कुंद्रा, राम कपूर, गौरव खन्ना, लक्ष्य चौधरी, डिनो जेम्स, खुशी दुबे जैसे कई सेलेब्स के नाम सामने आए हैं।