1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jacqueline fernandez touches 55 million milestone on instagram

जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन का माइलस्टोन किया पार

jacqueline fernandez
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह फैंस के साथ अक्सर अपने हॉट एंड ग्लैमरस फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली जैकलीन फर्नांडिस ने इंस्टाग्राम पर 55 मिलियन फॉलोअर्स का माइलस्टोन पार कर लिया है। 

 
दिलचस्प बात यह है कि इस साल अप्रैल में 50 मिलियन को पार करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री ने अब केवल पांच महीनों में 55 मिलियन का आंकड़ा छू लिया है। जब से जैकलीन सोशल मीडिया से जुड़ी हैं, तब से वह अपने प्रशंसकों को अपनी डेली लाइफ और व्यस्त शूटिंग शेड्यूल के बारे में जानकारी देती आई हैं, जिससे वह सभी की पसंदीदा बन गई हैं। 
 
जैकलीन फर्नांडिस की फिटनेस और वर्कआउट वीडियो को उनके प्रशंसकों ने खूब पसंद किया है। ऐसे में यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि, जैकी न केवल देश में बल्कि दुनिया भर में प्रशंसकों का रुझान अपनी तरफ़ बनाये रखना बखूबी जानती हैं। जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, Yay!! 55 strong!!!!
 
एक फिटनेस फ्रीक और फैशनिस्टा के रूप में अपनी पहचान बनाते हुए, जैकलीन को एयरपोर्ट, कैजुअल ब्रंच या डिनर डेट और रेड कार्पेट जैसे स्टाइल के विभिन्न चैप्टर्स में धमाल मचाते हुए देखा गया है। जैकलीन समाज के लिए कुछ अच्छा करने में विश्वास रखती हैं और पिछले कुछ वर्षों से कई नेक कामों से जुड़ी हुई हैं जिसके लिए वह अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालना बखूबी जानती हैं।
 
अभिनेत्री को उनकी नवीनतम रिलीज़, 'भूत पुलिस' में उनके प्रदर्शन के लिए दर्शकों, उद्योग और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया है, जिसमें उनके साथ सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी नज़र आ रहे हैं। लोकप्रियता की सीढ़ी पर चढ़ते हुए, जैकलीन के पास बड़े-बड़े बैनर हैं, जिनमें अक्षय कुमार के साथ दो फिल्में 'राम सेतु' और 'बच्चन पांडे', सलमान खान के साथ 'किक 2' और रोहित शेट्टी की 'सर्कस' शामिल है।
अगला लेख
'रश्‍मि रॉकेट' एक्ट्रेस तापसी पन्नू बोलीं- जेंडर टेस्टिंग के बारे में कोई जानकारी के लिए करना पड़ा गूगल