सम्बंधित जानकारी
- बिग बॉस 14 से क्यों बाहर हुए जान कुमार सानू... 3 कारण
- ड्रग्स केस : भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया को एक रात और काटनी होगी जेल में, जमानत याचिका पर नहीं होगी सुनवाई!
- शूट पर जाने से पहले कंगना रनौट को भतीजे ने कही ऐसी बात, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
- 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के विनर बने अजय सिंह, ट्रॉफी के साथ मिली इतने लाख रुपए प्राइज मनी
- इस वजह से सलमान खान नहीं मनाएंगे अपने जन्मदिन का जश्न!
Bigg Boss 14 : जान कुमार सानू का सफर हुआ खत्म, इमोशनल हुईं निक्की तंबोली
'बिग बॉस 14' के घर से सिंगर कुमार सानू के बेटे जान कुमार सानू बाहर हो गए हैं। कम वोट मिलने के कारण उन्हें बिग बॉस के घर से बेघर होना पड़ा। जान के जाने से जहां घरवाले अपसेट नजर आए वहीं निक्की तंबोली भी काफी इमोशनल दिखीं।
जान शो में चर्चित चेहरों में से एक थे, उन्होंने निक्की तंबोली के साथ अपनी दोस्ती निभाई पर बाद में दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। सिंगर राहुल वैद्य द्वारा नेपोटिज्म को लेकर जान का नॉमिनेशन होने से राहुल और जान में काफी गहमा गहमी हुई थी।'
जान के आउट होते ही घर वालों के आंखों में आंसू आ गए, निक्की, एजाज और राहुल ने भीगी आंखों से जान को विदाई दी। जान ने दुआओं में याद रखना गाने के साथ सभी को अलविदा कहा। इसके बाद सभी बारी-बारी से उन्हें गले मिलते नजर आए।
जान के जाने के बाद निक्की तंबोली कमरे में आकर फूट-फूटकर रोती दिखीं। कविता कौशिक ने उन्हें संभाला और कहा कि जान को सभी ने समझाया, तुमने भी समझाने की कोशिश की, पर वह नहीं समझा। अब कोई नहीं बाहर जाकर उससे मिल लेना।
