Hanuman Chalisa
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Is Sunny Leone planning baby soon

सनी लियोन बनने वाली हैं मां!

सनी लियोन
सनी लियोन कभी भी अपने फैंस को चौंका सकती हैं। वे मां बनने की सोच रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में सनी लियोन ने अपने मां बनने को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। 
 
सनी ने कहा कि शारीरिक रूप से मां बनने का इरादा उनका फिलहाल नहीं है क्योंकि उनका करियर अच्छा चल रहा है। किसी भी दिन वे बच्चे को अपने साथ लाकर चौंका सकती हैं। सभी जानना चाहेंगे कि यह बच्चा कहां से आया?  वे सरोगेसी के जरिये या किसी बच्चे को गोद ले सकती हैं और इस बारे में सोच रही हैं। 
बॉलीवुड में इन दिनों सरोगेसी के जरिये मां या पिता बनने का चलन है। शाहरुख खान, आमिर खान, तुषार कपूर, करण जौहर जैसे सेलिब्रिटीज़ इसी के जरिये पैरेंट्स बने हैं। 
 
सनी ने कहा कि वे नहीं जानती कि यह सब कैसे होगा, लेकिन कुछ भी संभव है। मैं भगवान पर विश्वास करती हूं जो आपको जिंदगी में कई मौके देता है जिन्हें आपको पकड़ना पड़ता है। 
 
सनी ने डेनियल वेबर से 2011 में विवाह रचाया था। शीघ्र प्रदर्शित होने वाली फिल्म 'बादशाहो' में उनका एक स्पेशल नंबर है। 
ये भी पढ़ें
सनी और बॉबी देओल का डांस... दलेर का गाना... मचाएगा धूम