• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Is Kartik Aaryan dating Sreeleela actor mother says doctor bahu to the house
Last Updated : बुधवार, 12 मार्च 2025 (15:36 IST)

क्या कार्तिक आर्यन कर रहे श्रीलीला को डेट? एक्टर की मां ने दिया हिंट

क्या कार्तिक आर्यन कर रहे श्रीलीला को डेट? एक्टर की मां ने दिया हिंट - Is Kartik Aaryan dating Sreeleela actor mother says doctor bahu to the house
बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन काफी कम समय में इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। इसके अलावा कार्तिक अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। 34 साल के कार्तिक आर्यन का नाम कई हसीनाओं संग जुड़ चुका है। अब उनका नाम एक साउथ एक्ट्रेस संग जुड़ा है। 
 
कार्तिक आर्यन अपनी अपकमिंग फिल्म 'आशिकी 3' में साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला संग काम करने जा रहे हैं। हाल में दोनों के अफेयर की खबरें सामने आई है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने कभी भी इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया। लेकिन अब कार्तिक आर्यन की मां ने दोनों के अफेयर की खबरों को तेज कर दिया है। 
 
कार्तिक की मां माला तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में कार्तिक ने आईफा अवॉर्ड्स को होस्ट किया था। इस अवॉर्ड फंक्शन में कार्तिक के साथ उनकी मां माला तिवारी भी पहुंची थीं। इस दौरान ऑडियंस में बैठीं कार्तिक की मम्मी से पूछा गया कि उन्हें बेटे के लिए कैसी बहू चाहिए?  
 
इस पर माला तिवारी ने कहा, 'फैमिली की डिमांड एक बहुत अच्छी डॉक्टर हैं।' माला तिवारी के इस जवाब के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि कार्तिक आर्यन श्रीलीला को डेट कर रहे हैं। दरअसल, श्रीलीला ने हाल ही में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। 
 
ये भी पढ़ें
काजोल ने किया रियल एस्टेट में निवेश, खरीदी इतने करोड़ की कमर्शियल प्रॉपर्टी