1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is jhoome jo pathaan copied from sukhwinder singh song

'बेशर्म रंग' के बाद 'झूमे जो पठान' गाने पर भी लगा धुन कॉपी करने का आरोप | is jhoome jo pathaan copied from sukhwinder singh song

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार की अपकमिंग फिल्म 'पठान' अपने पहले गाने 'बेशर्म रंग' की रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई है। 'बेशर्म रंग' गाने में दीपिका पादुकोण की बिकिनी के रंग पर खूब बवाल मचा हुआ है। वहीं मेकर्स पर इस गाने की धुन कॉपी करने का भी आरोप लगा है। 

 
'बेशर्म रंग' गाना सुनने के बाद कई लोगों ने इसकी धुन को दूसरे गानों की कॉपी बताया है। लोगों का कहना है कि बेशर्म रंग जैन के मकीबा गाने का कॉपी है। वहीं इसके बाद रिलीज हुए फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' पर भी कॉपी का आरोप लग गया है। 
 
हाल ही में रिलीज हुए 'झूमे जो पठान' गाने को फैंस खूब पसंद कर कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस गाने की धुन को भी कॉपी बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाने की धुन चोरी का आरोप लगाते हुए वीडियो भी साझा किया गया है।
 
दावा किया जा रहा है 'झूमे जो पठान' सुखविंदर सिंह के पुराने गाने 'करम की तलवार' की कॉपी है। लोगों का कहना है सुखविंदर सिंह के गाने से ही 'पठान' के गाने की धुन को कॉपी किया गया है। यूजर्स दोनों गाने के वीडियो साझा कर उनमें समानताएं दिखा रहे हैं। 
 
इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स 'पठान' के मेकर्स को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह गाना अर्जुन: द वॉरिअर प्रिंस के गाने 'कर्म की तलवार' से कॉपी किया गया है। यह चीटिंग है, कम से कम ओरिजनल कंपोजर को क्रेडिट दिया जाना चाहिए।' 
 
'झूमे जो पठान' गाने को अरिजीत सिंह के साथ सुकृति कक्कड़ और विशाल-शेखर ने गाया है। गाने का म्यूजिक विशाल और शेखर ने दिया है। लिरिक्स कुमार के हैं। इस गाने को बॉस्को-कैसर ने कोरियोग्राफ किया है।  
 
फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
क्रिसमस की तैयारी में जुटीं प्रीति जिंटा, सांताक्लॉज बनकर जीता फैंस का दिल