शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. preity zinta dresses up as santa claus video goes viral
Written By WD Entertainment Desk
Last Updated : शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (15:26 IST)

क्रिसमस की तैयारी में जुटीं प्रीति जिंटा, सांताक्लॉज बनकर जीता फैंस का दिल

क्रिसमस की तैयारी में जुटीं प्रीति जिंटा, सांताक्लॉज बनकर जीता फैंस का दिल | preity zinta dresses up as santa claus video goes viral
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा इन दिनों एक्टिंग से दूर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में प्रीति जिंटा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह क्रिसमस की तैयारियों में जुटी नजर आ रही हैं। 

 
वीडियो में प्री‍ति ने अपने घर में क्रिसमस ट्री सजाया है। एक्ट्रेस ने एक बड़े से क्रिसमस ट्री को लाइट्स और बेल्स-बॉल्स से डेकोरेट किया है। वीडियो में ढेर सारे गिफ्ट पैक और एक डॉगी भी नजर आ रहा है। वहीं प्रीति जिंटा सांता क्लॉज के गेटअप में नजर आ रही हैं।
 
वीडियो शेयर करते हुए प्रीति ने लिखा, क्रिसमस में हमेशा कुछ खास होता है। साल का अंत, क्रिसमस ट्री सजाने का उत्साह और गिफ्ट की एक्साइटमेंट, परिवारों का एक साथ आना और बर्फ का इंतजार। यह साल बीत चुका है और नया साल शुरू होने से पहले मैं आप सभी को विश करना चाहती हूं।
 
बता दें कि प्रीति जिंटा ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की। नवंबर 2021 में, प्रीति सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों, जय और जिया की मां बनी थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'बेशर्म रंग' के बाद 'झूमे जो पठान' गाने पर भी लगा धुन कॉपी करने का आरोप