शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. jackie shroff and anil kapoor reunite together for upcoming film chor police
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शुक्रवार, 23 दिसंबर 2022 (12:48 IST)

21 साल बाद पर्दे पर फिर दिखेगी अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी, 'चोर पुलिस' में आएंगे नजर!

jackie shroff
अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार है। दोनों साथ में कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। वहीं अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ 21 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर साथ नजर आने वाले हैं। यह जोड़ी सुभाष घई की एक फिल्म में नजर आएंगी।

 
खबरों के अनुसार सुभाष घई और अनीस बाज्मी 'चोर पुलिस' के नाम से एक कॉमेडी फिल्म बना रहे हैं। इस फिल्म को लेकर अनिल और जैकी से बातचीत चल रही है। दोनों एक्टर्स को फिल्म की कहानी पसंद आई है और वो इसके लिए बेताब हैं।
 
बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अनिल कपूर एक चोर का रोल निभाएंगे, जो चोरों की फैमिली से हैं। वहीं फिल्म में जैकी श्रॉफ एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाएंगे, जो पुलिसवालों की फैमिली है। फिल्म की कहानी अनीस बज्मी और पट्टू पारेख ने लिखी है।
 
हालांकि, मेकर्स की तरफ से इस फिल्म को लेकर कोई अधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि जैकी और अनिल आखिरी बार फिल्म 'लज्जा' में साथ नजर आए थे, जो 2001 में रिलीज हुई थी। दोनों ने राम लखन, कर्मा, अंदर बाहर और काला बाजार जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'लकड़बग्घा' के वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान रिद्धि डोगरा का दिखा खूबसूरत अंदाज