1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. indian idol season 12 neetu kapoor

इंडियन आइडल 12 के सेट पर पहुंचीं नीतू कपूर, नेहा कक्कड़ को दिया शादी का शगुन

Indian Idol 12
हर याद की अपनी एक धुन होती है, और इस वीकेंड सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का शो 'इंडियन आइडल' भी उन यादों को समेटकर ऋषि कपूर स्पेशल एपिसोड लेकर आएगा। इस मौके पर नीतू कपूर खास मेहमान होंगी। 

 
हर साल देश के कई शहरों से प्रतिभाशाली कंटेस्टेंट्स आकर इस पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो का हिस्सा बनने के लिए अपनी काबिलियत आजमाते हैं, और यह शो भी अपने दर्शकों के लिए बेमिसाल आवाजें पेश करने में हमेशा आगे रहा है। 
 
नीतू कपूर इस शो का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित नजर आईं, जहां उन्होंने शो की जज नेहा कक्कड़ के साथ कुछ खूबसूरत पल भी गुजारे। शूटिंग के दौरान नेहा कक्कड़ ने नीतू कपूर को काला टीका लगाया और नीतू जी की तरफ से नेहा को शादी का शगुन भी मिला।
 
नेहा कक्कड़ ने आगे कहा, मेरे पास शब्द नहीं है। इतनी मशहूर अभिनेत्री से यह आशीर्वाद मिलना मेरे अब तक के सफर का सबसे यादगार पल है और यह जिंदगी भर मेरे साथ रहेगा।
 
नीतू कपूर ने कहा, नेहा सिर्फ एक सिंगर ही नहीं, बल्कि खूबसूरत इंसान भी हैं। वो मेरी बेटी की तरह हैं। वो चाहे जहां भी रहें, मेरा आशीर्वाद सदा उनके साथ रहेगा।
 
अगला लेख
सोनी टेलीविजन पर हर वीकेंड लगेगा डांस का तड़का, 27 मार्च से शुरू होगा 'सुपर डांसर चैप्टर 4'