शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan ties rakhi to sisters on raksha bandhan
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (14:58 IST)

रक्षाबंधन पर रितिक रोशन ने बहनों को बांधी राखी, सोशल मीडिया पर लिखा दिल को छू लेने वाला पोस्ट

rakshabandhan
देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया। बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन ने भी अपनी बहनों के साथ रक्षाबंधन मनाया। रितिक को अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बिहाइंड द कैमरा लाइफ की झलक शेयर करते हुए देखा गया हैं। 

 
इसके अवाला रितिक फैमिली के साथ लंच मील्स, डिनर आउटिंग्स और हॉलीडे्ज भी एंजॉय करते देखे जाते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के खास मौके पर रितिक ने अपनी सिस्टर्स के साथ कुछ थ्रोबैक दिल छू लेने वाली फोटोज पोस्ट की। इन तस्वीरों में सुपरस्टार अपनी बहनों के साथ राखी सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं।
 
इन तस्वीरों में खास बात यह है कि बहनें उन्हें नहीं बल्कि रितिक अपनी बहनों की कलाई पर राखी बांधते नजर आ रहे हैं। इसके साथ रितिक रोशन ने लिखा, 'इस साल बहनों और भाइयों ने एक-दूसरे को राखी बांधी। रक्षा दोनों तरह से होती है। सभी को राखी मुबारक! 1996 का वो पल, हम आज भी वैसे ही दिखते हैं।'
 
सुपरस्टार ने हमेशा अपनी बहनों के साथ एक मजबूत बंधन साझा किया है और जीवन में उनके चुनौतीपूर्ण फेज के दौरान उनके लिए उनकी ताकत बनकर हमेशा उनके साथ खड़े रहें हैं।
 
ये भी पढ़ें
तैमूर अली खान ने देखी पहली बार हिन्दी फिल्म, 'भूल भुलैया 2' देखकर दिया ऐसा रिएक्शन