सम्बंधित जानकारी
- उर्वशी रौटेला और ऋषभ पंत के बीच छिड़ी जंग, एक्ट्रेस बोलीं- छोटू भैया को सिर्फ बैट-बॉल...
- अब कैसी है राजू श्रीवास्तव की हेल्थ? पीएम मोदी ने फोन कर जाना कॉमेडियन का हाल
- Happy Birthday : कभी सारा अली खान का वजन था 96 किलो, इस तरह किया कम
- Raksha Bandhan Movie Review: अच्छे विषय पर खराब फिल्म अक्षय कुमार की रक्षा बंधन
- Laal Singh Chaddha Movie Review : आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा की फिल्म समीक्षा
आमिर खान को लगा झटका, 'लाल सिंह चड्ढा' को IMDb पर मिली खराब रेटिंग! | aamir khan laal singh chaddha imdb rating
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आमिर की इस फिल्म का जमकर विरोध किया जा रहा था। अब इसका सीधा असर IMDb रेटिंग्स पर देखने को मिल रहा है।
'लाल सिंह चड्ढा' को IMDb पर 4.2 की रेटिंग मिली है। यह बहुत खराब रेटिंग है। ये रेटिंग 50 हजार वोट्स के आधार पर एवरेज तय हुई है। यह IMDb पर आमिर की अब तक की सबसे कम रेटिंग वाली फिल्म है। आमिर खान की आजतक की सभी फिल्मों में 3 इडियट्स को आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा 8.4 की रेटिंग मिली है।
बता दें कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर #BoycottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा था। यूजर्स जमकर इस फिल्म का विरोध कर रहे थे। शायद इसकी वजह से कई लोग बिना इस फिल्म को देखे बिना ही आईएमडीबी पर रेटिंग दे रहे हैं।
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ अक्षय कुमार की 'रक्षाबंधन' भी रिलीज हुई है। 'रक्षाबंधन' को आईएमडीबी पर 4.6 रेटिंग मिली है। रिलीज के कुछ घंटों बाद ही दोनों ही फिल्म ऑनलाइन लीक भी हो गई है।
