शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. assam cm himanta biswa sarma invites aamir khan to celebrate 75th independence day
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 12 अगस्त 2022 (14:42 IST)

असम में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे आमिर खान, सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया आमंत्रित

असम में स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएंगे आमिर खान, सीएम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने किया आमंत्रित | assam cm himanta biswa sarma invites aamir khan to celebrate 75th independence day
इस साल पूरा देश भारत की आजादी के 75 साल बड़े धूमधाम से मना रहा है। ऐसे में नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, असम के मुख्यमंत्री - हिमंत बिस्वा सरमा ने सुपरस्टार आमिर खान और लाल सिंह चड्डा टीम को असम में भारत के 75 वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए व्यक्तिगत निमंत्रण दिया है।

 
स्वतंत्रता दिवस के उत्साह को बढ़ाते हुए, आमिर खान असम के मुख्यमंत्री के साथ प्रतिष्ठित ध्वजारोहण समारोह में शामिल होंगे। जिसके बाद, असम के माननीय मुख्यमंत्री अगले दिन आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भी देखेंगे।
 
भारत स्वतंत्रता दिवस 2022 को बड़े पैमाने पर मना रहा है, क्योंकि इस वर्ष देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए देश भर में बड़ी संख्या में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
 
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर जमकर बायकॉट करने की मांग की जा रही हैं। 'लाल सिंह चड्ढा' को फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एनालिस्ट से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है। 
 
ये भी पढ़ें
एकता कपूर लेकर आईं नया शो 'ये दिल मांगे मोर', दूरदर्शन पर इस दिन से होगा प्रसारित