बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan ex wife sussanne khan wishes her boyfriend arslan goni happy birthday
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (17:42 IST)

रोमांटिक वीडियो शेयर करके सुजैन खान ने बॉयफ्रेंड अर्सनाल गोनी को बर्थडे किया विश, रितिक ने दिया ऐसा रिएक्शन

Hrithik Roshan
बॉलीवुड एक्ट्रेस रितिक रोशन और सुजैन खान तलाक के बाद अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं। रितिक रोशन जहां सबा आजाद को डेट कर रहे हैं वहीं सुजैन खान इन दिनों अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुजैन ने अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान को उनके जन्मदिन पर बेहद खास अंदाज में विश किया है। 

 
सुजैन खान ने अर्सलान गोनी के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों आउटिंग और वेकेशन एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ सुजैन ने एक खास पोस्ट भी लिखा है।
 
सुजैन खान ने लिखा, 'हैप्पी बर्थडे माय लव… आप सबसे अविश्वसनीय इंसान हैं जिसे मैं जानती हूं। आप मुझे एक बेहतर इंसान बनाना चाहते हैं। मैं जो कुछ भी करती हूं...आप मेरे प्यार की परिभाषा हैं। यहां से समय के अंत तक.. और आगे... हम इस जीवन को बनाने वाले हैं।' 
 
सुजैन की पोस्ट पर अर्सलान गोनी ने कमेंट किया, 'थैंक यू माय डार्लिंग लव।' वहीं सुजैन के एक्स हसबेंड रितिक रोशन ने भी इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए अर्सनाल को जन्मदिन की बधाई दी है। 
 
बता दें‍ कि सुजैन खान और रितिक रोशन साल 2014 में अलग हो गए थे। रितिक और सुजैन के बेटे रेहान रोशन और रिदान रोशन है। सुजैन और अर्सलान करीब दो साल से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
लता मंगेशकर, बप्पी, केके सहित कई दिग्गजों को ले गया 2022 का साल, बॉलीवुड पर टूटा दु:खों का पहाड़