अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
फिल्म 'कुत्ते' अपने नाम को लेकर काफी सुर्खियां में हैं। अर्जुन कपूर, तब्बू, नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेनशर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज सहित कलाकारों की टुकड़ी के साथ फिल्म का पोस्टर इसके इंटेंस कैरेक्टर्स और दुनिया की एक झलक पेश करता हैं।
इस फिल्म को आसमान भारद्वाज ने बनाया हैं। यह असामान्य, रफ एंड टफ होने के साथ रियल भी है। इससे पहले फिल्म अपने पोस्टर लॉन्च अनाउंसमेंट को लेकर भी काफी हलचल पैदा कर चुकी है, जिसमें निर्माताओं को दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री से समान रूप से जोरदार प्रतिक्रिया मिली थी।
Letting the dogs out finally #Kuttey trailer out tomorrow!
— Luv Films (@LuvFilms) December 19, 2022
In cinemas 13th January pic.twitter.com/QgHGAOX3z3
अब फिल्म कुत्ते का पोस्टर जारी किया गया है जिसमें एक्टर्स के लुक और किरदारों की झलक दिखाई गई है। पोस्टर पर हर कोई हीरो और विलेन लग रहा है।
फिल्म कुत्ते आसमान के निर्देशन की पहली फिल्म हैं और कहानी की ताजगी और ट्रीटमेंट निश्चित रूप से दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ेगा। यह आसमान और विशाल भारद्वाज द्वारा संयुक्त रूप से लिखा गया हैं, और हाल ही में फिल्म के मोशन पोस्टर से पर्दा उठाया गया था जिसे हर तरफ से खूब प्यार मिला था, जिसकी एक वजह इसके फ्रेश डायलॉग्स और किरदारों का लुक भी है।
लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित 'कुत्ते' गुलशन कुमार और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। फिल्म का संगीत विशाल भारद्वाज देंगे और इसके बोल गुलजार ने लिखे हैं। कुत्ते 13 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

