1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan again spotted with rumoured girlfriend saba azad

रितिक रोशन को फिर हुआ प्यार, सबा आजाद संग डिनर एंजॉय करते आए नजर

hrithik roshan
बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुए थे। इसके बाद सभी के मन में यह सवाल उठने लगे थे कि आखिर यह लड़की है कौन?

 
बात में इस लड़की की पहचान एक्ट्रेस सबा आजाद के रूप में हुई थी। सबा म्यूजिशियन होने के साथ-साथ एक बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। सबा ने साल 2008 में फिल्म 'दिल कबड्डी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। रितिक और सबा के साथ में स्पॉट होने के बाद दोनों के अफेयर की खबरें भी वायरल होने लगी थी। 
 
वहीं अब एक बार फिर रितिक और सबा साथ में स्पॉट हुए हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रितिक रोशन और सबा आजाद डिनर करने के बाद एक कैफे से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। इस दौरान रितिक ने सबा का हाथ पकड़ा हुआ है। 
 
रितिक सबा का काफी ध्यान रखते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों ही कैमरे से बचने की कोशिश करते नजर आए। सबा बालों से अपने मुंह छिपाते दिखीं। वहीं रितिक कैप से फेस को छुपाने की कोशिश करते दिखे।
 
रितिक रोशन का अपनी पत्नी सुजैन खान के साथ साल 2014 में तलाक हो चुका है। दोनों के दो बच्चे रेहान और रिदान भी है। तलाक के बाद भी रितिक की अपनी एक्स वाइफ के साथ अच्छी बॉन्डिंग है।
 
बता दें कि दिल्ली में पली-बढ़ सबा ने स्कूलिंग खत्म करने के बाद बतौर थिएटर आर्टिस्ट जर्नी शुरू की थी। सबा को 2011 में आई फिल्म 'मुझसे फ्रैंडशिप करोग' से पहचान मिली थी। सबा की आखिरी फिल्म 'फील्स लाइक इश्क' 2021 में रिलीज हुई थी।
 
अगला लेख
Happy Birthday : 46 साल के हुए अभिषेक बच्चन, 'रिफ्यूजी' से किया बॉलीवुड डेब्यू