1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. housefull 4 beats golmaal again on satellite run on television

अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 4' ने बनाया नया रिकॉर्ड, गोलमाल अगेन को छोड़ा पीछे

Akshay Kumar
साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 4' सैटेलाइट पर एक बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है क्योंकि फिल्म ने चार पीक टाइम स्क्रीनिंग के बाद 4.75 करोड़ इंप्रेशन जमा किए हैं, जबकि पिछली रिकॉर्ड-धारक फिल्म गोलमाल अगेन के साथ 4.56 करोड़ के इंप्रेशन दर्ज किए थे।

 
फिल्म सैटेलाइट रन पर सबसे बड़ी कॉमेडी एंटरटेनर बन गई है और बाहुबली 2 के बाद दूसरे नंबर पर आती है, जिसने चार स्क्रीनिंग के बाद 6.75 करोड़ से अधिक इंप्रेशन दर्ज किए थे।
'हाउसफुल 4' ने अपनी पहली दो स्क्रीनिंग के साथ टेलीविजन पर अपनी ऐतिहासिक छाप छोड़ी दी है और जुडवा 2, गोलमाल अगेन, टाइगर ज़िंदा है, बागी 2, 2.0 (हिंदी) और टोटल धमाल जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को टेलीविजन पर पीछे छोड़ दिया है।

इन सभी फिल्मों का इंप्रेशन लगभग 2.50 करोड़ था। वही, गोलमाल अगेन का 3.25 करोड़, जबकि हाउसफुल 4 ने अपनी पहली दो स्क्रीनिंग के बाद 3.50 करोड़ इंप्रेशन दर्ज किए है।
 
हाउसफुल 4 बॉलीवुड के इतिहास में सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी फिल्म रही है जो बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही थी।

फिल्म को साजिद नाडियाडवाला की नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत और निर्मित किया गया था और फॉक्स स्टार स्टूडियो द्वारा सह-निर्मित व फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किया गया था।
 
पुनर्जन्म के इर्द-गिर्द घूमने वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति सनोन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा दोहरी भूमिकाओं में नज़र आए थे।
 
अगला लेख
जानिए जाह्नवी कपूर का बर्थ डे प्लान, बहन अंशुला ने की खास तैयारी