सम्बंधित जानकारी
- आलीशान घर से कम नहीं है शाहरुख खान की वैनिटी वैन, जानें क्या है इसकी खासियत
- हार्दिक की शतकीय पारी देख खुश हुईं मंगेतर नताशा, बताया- कुंग फू पांड्या
- ठंडे बस्ते में गई वरुण धवन की फिल्म 'मिस्टर लेले', निर्देशक शशांक खेतान ने बताई यह वजह
- कोरोना वायरस को लेकर सलमान खान चिंतित, सोशल मीडिया पर फैंस को दी यह सलाह
- डायरेक्टर ने शेयर की Batman की नई कार की तस्वीरें, देखकर आपके मुंह से भी निकलेगा WOW!
मार्केट में आई दीपिका पादुकोण के पद्मावती लुक पर बनी डॉल, वायरल हो रही तस्वीर
दीपिका पादुकोण का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हैं। दीपिका पादुकोण की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि, भारत के बाजार में अब दीपिका पादुकोण की डॉल तक बिकने लग गई है।
दीपिका पादुकोण की रानी पद्मावती के रूप में डॉल सामने आ चुकी है और सोशल मीडिया पर इसकी फोटो तेजी से वायरल हो रही है। ये गुड़िया, दीपिका की रानी पद्मावती की हूबहू कॉपी लग रही है। ज्वेलरी से लेकर कपड़ों कर हर चीज का बड़ी की बारीकी से ध्यान रखा गया है। यहां तक कि मेकअप और गहनों का स्टाइल भी अच्छे से कॉपी किया गया है।
@deepikapadukone doll version #deepikapadukone #deepikapadukonefanslove #deepikafans #deepikadoll #dolllikedeepika #dolldeepikapadukone #deepikaisdoll #deepikalookslikedoll #padmavati #padmavatilook pic.twitter.com/bIog7qtVQf
— DP1stDay1stShow (@dp1stday1stshow) March 3, 2020
सोशल मीडिया पर भी दीपिका की इस गुड़िया को खूब तारीफें मिल रही हैं। दीपिका पादुकोण को उनकी फिल्म 'पद्मावत' में काफी तारीफ मिली थी। अब फिल्म में उनके किरदार को एक डॉल के रूप में परफेक्ट गिफ्ट मिला है।
बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर लीड रोल में थे। फिल्म पद्मावत को भले ही लोगों की आलोचना का सामना करना पड़ा था लेकिन दीपिका पादुकोण का रानी पद्मावती का राजस्थानी लुक काफी पसंद किया गया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही रणवीर सिंह के साथ फिल्म 83 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव की पत्नी रोमी देवी के किरदार में दिखेंगी। दीपिका इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। इसके अलावा दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म का भी हिस्सा बनने वाली हैं।
