सम्बंधित जानकारी
- Bigg Boss 15 : अकासा सिंह हुईं घर से बेघर, मिले थे सबसे कम वोट्स
- Happy Birthday : कभी टीवी सीरियल में डबिंग आर्टिस्ट बनना चाहती थीं ऐश्वर्या राय, ऑडिशन में हो गई थीं रिजेक्ट
- ऋषि कपूर ने दो बार बचाई थी पद्मिनी कोल्हापुरे की जान
- 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' से सम्मानित हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी
- हिमांशी खुराना को ऑफर हुई थी 'हेट स्टोरी 4', इस वजह से ठुकराई फिल्म
जब 24 साल के ईशान खट्टर ने किया था 48 साल की तब्बू संग रोमांस
बॉलीवुड एक्टर ईशान खट्टर 1 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इतनी छोटी उम्र में ईशान ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है।
ईशान खट्टर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वह पहली बार अपने भाई शाहिद कपूर की फिल्म 'वाह लाइफ हो तो ऐसी' में नजर आए थे। बतौर मुख्य कलाकार उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत ईरानी फिल्म बियॉन्ड द क्लाउड्स से की थी।
ईशान खट्टर नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म 'अ सूटेबल बॉय' में 48 साल की तब्बू संग रोमांस करते नजर आए थे। उस समय ईशान की उम्र 24 साल थी। ईशान खट्टर ने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान तब्बू के साथ रोमांस करना उनके लिए आसान रहा।
इसकी वजह पूछे जाने पर ईशान ने कहा था, क्योंकि वह तब्बू हैं और उससे वास्तव में आपका काम आधा हो जाता है। मैंने पहले भी कहा है और मैंने इसे 'धड़क' के दौरान भी कहा था कि मेरे लिए पागल प्रेमी का किरदार निभाना काफी आसान है, क्योंकि वह काफी आर्कषक हैं और खासकर इस किरदार में वह काफी आकर्षक लग रही थीं।
ईशान ने बताया था कि उन्होंने तब्बू को एक निक नाम दिया था। वह उन्हें टबास्को' कहते थे। तबस्सुम के लिए टबास्को। वह मिर्ची हैं।
ईशान खट्टर बॉलीवुड अभिनेत्री नीलिमा आजमी और राजेश खट्टर के बेटे हैं, और शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। ईशान अपने सौतले बड़े भाई शाहिद कपूर के काफी क्लोज हैं। ईशान का जन्म 1 नवंबर 1995 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी मुंबई से पूरी की है।
