1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. bigg boss 15 akasa singh eliminated

Bigg Boss 15 : अकासा‍ सिंह हुईं घर से बेघर, मिले थे सबसे कम वोट्स

Bigg Boss 15
'बिग बॉस 15' का वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। शो में रैपर बादशाह ने ग्रैंड एंट्री की और सलमान खान संग खूब मस्ती की। बादशाह ने घर में कंटेस्टेंट्स से मजेदार टास्क कराए। वहीं अकासा सिंह घर से बेघर हो गई हैं। 
 
इस हफ्ते तीन कंटेस्टेंट नॉमिनेट थे। जिसमें अकासा सिंह, सिम्बा नागपाल और विशाल कोटियन का नाम शामिल था। सलमान खान ने घोषणा करते हुए बताया कि कम वोटों के कारण सिंगर अकासा सिंह को घर से बेघर कर दिया गया है।
 
अकासा सिंह का 'बिग बॉस 15' का ‍सफर लगभग एक महीने में खत्म हो गया। अकासा के एलिमिनेट होने पर प्रतीक ने कहा कि उन्हें अब यहां खालीपन लगेगा। 
 
'बिग बॉस 15' से अबतक चार कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हो चुके हैं। शो से बाहर होने वाले सबसे पहले कंटेस्टेंट साहिल श्रॉफ थे। उनके बाद विधि पांड्या फिर डोनल और अब अकासा हैं। वहीं राजीव अदातिया शो के पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बने हैं। 
 
अगला लेख
Happy Birthday : कभी टीवी सीरियल में डबिंग आर्टिस्ट बनना चाहती थीं ऐश्वर्या राय, ऑडिशन में हो गई थीं रिजेक्ट