1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday gurmeet chaudhary threatned by director for saying no for film

फिल्म रिजेक्ट करने पर निर्देशक ने गुरमीत चौधरी को दी थी यह धमकी

Gurmeet Choudhary
गुरमीत चौधरी ने टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बनाई है। अपने पहले टीवी शो 'रामायण' में भगवान राम की भूमिका निभाने के बाद गुरमीत चौधरी जल्द ही पॉपुलर हो गए थे। अब वो फिल्मों के साथ-साथ कई म्यूजिक वीडियो में दिखते हैं।
 
गुरमीत के लिए यह सफर आसान नहीं था, उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया है। एक इंटरव्यू के दौरान गुरमीत चौधरी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि एक फिल्म को रिजेक्ट करने पर निर्देशक ने उनके करियर को बर्बाद करने की धमकी दी थी।
 
सिद्धार्थ कनन को दिए अपने इंटरव्यू में गुरमीत चौधरी ने कहा था, जब मैं फिल्मों में आ गया तो एक अच्छे निर्देशक थे बड़े निर्देशक थे और उन्होंने घर पे बुलाया और मुझे नरेशन दिया। नई फिल्म, समझ नहीं आई। आज के समय पर ऐसा होता है की आपको कोई फिल्म समझ नहीं आए तो आप मना कर सकते हैं और बोल सकते हैं। मैंने जब मना किया तो उन्होंने कहा के मैं तुझे कोई फिल्म करने नहीं दूंगा।
 
गुरमीत ने आगे कहा था, मुझे झटका लगा के ये क्या! ये तो होता है ना के एक्टर स्क्रिप्ट पढ़ें और आपको लगता है कि यार, आप करो या नहीं करोगे। लेकिन मुझे ये बोला गया और उन्होंने मुझे कहा कभी काम करने नहीं दूंगा। तुमने मेरी फिल्म कैसे मन की, तुझे क्या लगता है, मेरी फिल्म गंदी है।
 
गुरमीत चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन शो के की थी। वह रामायण, गीत- हुई सबसे पराई और पुनर्विवाह- जिंदगी मिलेगी दोबारा जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। गुरमीत चौधरी झलक दिखला जा 5 और खतरों के खिलाड़ी 5 जैसे रियलिटी शो में भी हिस्सा ले चुके हैं। उन्होंने साल 2015 में बॉलीवुड में कदम रखा था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
पूनम पांडे के साथ शख्स ने की बदतमीजी, सेल्फी लेने के बहाने की किस करने की कोशिश