1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Nargis Fakhri secretly marries beau Tony Beig in LA

नरगिस फाखरी ने बॉयफ्रेंड टोनी बेग संग गुचपुच रचाई शादी, स्विट्जरलैंड में एंजॉय कर रहीं हनीमून!

Nargis Fakhri married
बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती है। वहीं अब खबर आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग बॉयफ्रेंड टोनी बेग संग शादी रचा ली है। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने लॉस एंजेलिस में शादी रचाई है। 
 
सोशल मीडिया पर एक वेडिंग केक वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वेडिंग केक नरगिस और टोनी की शादी का है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नरगिस फाखरी और टोनी बेग दोनों ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी उनकी शादी की तस्वीरें न खींचे। यह एक बेहद निजी समारोह था जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल थे।
 
बताया जा रहा है कि शादी के बाद नरगिस और टोनी स्विट्जरलैंड में हनीमून एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर स्विट्जरलैंड से कई तस्वीरें भी शेयर की है। हालांकि किसी भी तस्वीर में वह टोनी बेग संग नजर नहीं आ रही हैं। 
 
नरगिस फाखरी और टोनी बेग पिछले तीन साल से रिलेशनशिप में हैं। उन्हें टोनी का जन्म कश्मीर में हुआ है और वो लॉस एंजिल्स में रहते हैं। शादी को लेकर फिलहाल नरगिस का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
Allahabadia Controversy: राखी सावंत की बढ़ीं मुश्किलें, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भेजा समन