1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. poonam pandeys fans tries to forcibly kiss her video goes viral

पूनम पांडे के साथ शख्स ने की बदतमीजी, सेल्फी लेने के बहाने की किस करने की कोशिश

Poonam Pandey
एक्ट्रेस-मॉडल पूनम पांडे अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। बीते दिनों पूनम ने अपनी मौत की झूठी अफवाह फैलाकर सनसनी मचा दी थी। अब पूनम पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में एक शख्स एक्ट्रेस संग बदतमीजी करते नजर आ रहा है। 
 
वायरल वीडियो में पूनम पांडे रेड कलर की ड्रेस पहने पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं। तभी एक शख्स पीछे से उनके पास आता है तो वह चौंक जाती हैं। वह पूनम संग सेल्फी लेने को कहता है। इसके बाद वह अपना फोन निकाल कर एक्ट्रेस संग सेल्फी लेने लगता है। 
 
लेकन इसी बीच वह शख्स पूनम पांडे के गाल पर किस करने की कोशिश करता है। शख्स की ऐसी हरकत देख पूनम उसे धकका मारकर वहां से चली जाती है। वहीं पैपराजी पूनम को शख्स के खिलाफ पुलिस कंप्लेंट करने की सलाह देते हैं। 
 
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि यह सब स्क्रिप्टेड है। एक यूजर ने लिखा, 'ये गलत है। मारो उस लड़के को पकड़ के।' एक अन्य ने लिखा, 'पब्लिसिटी स्टंट।' एक अन्य ने लिखा, 'पहले कैंसर पर झूठ और अब ये, हद हो गई।' 
 
बता दें कि पूनम पांडे ने 2013 में फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह अपने बोल्ड अंदाज से सुर्खियों में छाई रहती हैं। सर्वाइकल कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पूनम पांडे अपनी मौत की झूठी अफवाह भी फैला चुकी हैं। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
होली को छपरियों का त्योहार बताकर फंसीं फराह खान, दर्ज हुआ केस