1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday bharti singh interesting facts about Comedian
Last Updated : बुधवार, 3 जुलाई 2024 (10:20 IST)

कॉमेडियन नहीं डांसर बनना चाहती थीं भारती सिंह

bharti singh
bharti singh birthday : लाफ्टर क्वीन भारती सिंह 3 जुलाई को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। भारती अपने अंदाज और शानदार कॉमिक टाइमिंग से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। भले ही कॉमेडी की दुनिया में भारती सिंह एक मशहुर नाम हैं, लेकिन वह एक डांसर बनना चाहती थीं।
 
एक डांस रियलिटी शो के दौरान भारती सिंह ने इस बात का खुलासा किया था। भारती ने कहा था, मैं वास्तव में अपनी लाइफ में एक डांसर बनना चाहती थी। डांस हमेशा मेरा जुनून रहा है। ऐसे शो को देखना बहुत अच्छा लगता है, जहां अलग-अलग उम्र के सभी लोग अपने जुनून को दिखाने के लिए एकसाथ आ रहे हैं।
 
वहीं एक इंटरव्यू के दौरान भारती सिंह ने इस बात का भी खुलासा किया था कि उनकी मां जन्म से पहले ही मार देना चाहती थीं। इसके लिए उन्होंने कई बार कोशिश भी की। लेकिन ईश्वर को शायद कुछ और ही मंजूर था। हालांकि भारती ने ये भी कहा जन्म के बाद उनकी मां ने उन्हें बहुत प्यार से पाला।
 
बता दें कि भारती की कॉमेडी स्किल्स को कॉमेडियन सुदेश लहरी ने पहचाना। उन्होंने भारती को एनसीसी कैंप में देखा था। इसके बाद सुदेश लहरी ने भारती को रोल ऑफर किया और यहीं से भारती ने अपनी जिंदगी में कभी पलटकर नहीं देखा।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
फिल्म औरों में कहां दम था की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, क्या कल्कि के तूफान से डरे अजय देवगन-तब्बू?