मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Kalki 2898 AD worldwide box office collection film enter in 500 crore club
Last Modified: सोमवार, 1 जुलाई 2024 (17:55 IST)

कल्कि 2898 एडी ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

Kalki 2898 AD worldwide box office collection film enter in 500 crore club - Kalki 2898 AD worldwide box office collection film enter in 500 crore club
Kalki 2898 AD Box Office Collection: निर्देशक नाग अश्विन की साइंस फिक्शन मूवी 'कल्कि 2898 एडी' दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। फिल्म में बच्चन, कमल हसन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी सहित कई शानदार कलाकार हैं। 
 
'कल्कि 2898 एडी' ताबड़तोड़ कमाई के साथ हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई करते हुए 'कल्कि 2898 एडी' 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है। वैजयंती मूवीज ने सोशल मीडिया पर फिल्म कल्कि 2898 एडी के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा जानकारी दी है।
 
फिल्म ने चौथे दिन 555 करोड़ रुपए का टोटल वर्ल्ड वाइड ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का टोटल कलेक्शन 309 करोड़ रुपए हो गया है। 
 
इस फिल्म ने दुनियाभर में पहले दिन 191.5 करोड़, दूसरे दिन 107 करोड़, तीसरे दिन 116.5 करोड़ और चौथे दिन 140 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। वहीं 'कल्कि 2898 एडी' इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। 
 
बता दें कि करीब 600 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म अमिताभ बच्चन ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया है। वहीं फिल्म में विजय देवरकोंडा, दुलकर सलमान, एसएस राजामौली, राम गोपाल वर्मा और मृणाल ठाकुर का कैमियो भी है।