एफिल टावर के सामने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड ने हंसिका मोटवानी को किया प्रपोज, देखिए तस्वीरें | hansika motwani shares photos from her proposal at eiffel tower
बॉलीवुड एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हंसिका जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। अब एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड संग कुछ तस्वीरें शेयर की है।
इन तस्वीरों में हंसिका मोटवानी के बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया उन्हें फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एफिल टावर के सामने प्रपोज करते दिख रहे हैं। सोहेल बड़े ही रोमांटिक अंदाज में हंसिका को एफिल टावर के सामने शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं।
तस्वीरों में हंसिका व्हाइट कलर की वनपीस ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं सोहेल ब्लैक कलर के सूट-पैंट में दिख रहे हैं। सोहेल घुटने के बल बैठकर प्रपोज कर रहे हैं। वहीं, कैंडल लाइट के बीच साइड में 'मैरी मी' लिखा हुआ एक स्टैंड रखा है।
तस्वीरों को शेयर करते हुए हंसिका ने कैप्शन में लिखा है, 'अभी और हमेशा के लिए।' इस पोस्ट के सामने आने के बाद हंसिका के फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं।
खबरों के अनुसार हंसिका मोटवानी इसी साल 4 दिसंबर को जयपुर के 'मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस' में शाही अंदाज में शादी रचाएंगी। हंसिका और सोहेल की शादी से रस्में 2 दिसंबर से शुरू होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
