सम्बंधित जानकारी
- पठान टीजर रिव्यू: शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस को तोहफा, स्टाइलिश किंग खान और हॉट दीपिका Pathaan Teaser Review
- शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'पठान' का धमाकेदार टीजर रिलीज
- हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगे संजय दत्त, मोशन पोस्टर रिलीज
- निगेटिव किरदार निभाकर भी फैंस का दिल जीत चुके हैं रोमांस किंग शाहरुख खान
- शाहरुख खान की ये 10 फिल्में नहीं देखी तो आप किंग खान के सच्चे फैन नहीं
बिग बॉस 16 : शालीन भनोट और टीना दत्ता हुए रोमांटिक, एक-दूसरे को किया किस | bigg boss 16 shalin bhanot and tina dutta get romantic
सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 16' के घर में बीते दिनों सौंदर्या शर्मा और गौतम विज के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिल रही थी। अब शो में शालीन भनोट और टीना दत्ता के बीच प्यार परवान चढ़ रहा है। शुरू से दोनों की बॉन्डि़ंग चर्चा में हैं।
हाल ही में शो का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें टीना और शालीन रोमांस करते दिख रहे हैं। दोनों रोमांटिक गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। डांस पूरा करने के बाद टीना ने शालिन के गाल पर किस भी किया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों शालीन ने एक झगड़े के बाद टीना को अपनी अंगूठी उतारकर पहना दी थी और उनसे पैच अप कर लिया था। शो में शालिन और टीना अपने रोमांस के अलावा झगड़ों की वजह से भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। कई यूजर्स इन दोनों की लव स्टोरी को फेक बता रहे हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya
