1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. shahrukh khan film pathaan teaser released on his birthday

शाहरुख खान के जन्मदिन पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'पठान' का धमाकेदार टीजर रिलीज

shahrukh khan
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर किंग खान के फैंस को एक खास गिफ्ट मिला है। शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' का धमाकेदार टीजर रिलीज कर दिया गया है।
 
 
शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'पठान' का टीजर शेयर किया है। इस टीजर वीडियो में शाहरुख खान जबरदस्त एक्शन करते दिखाई दे रहे है। वीडियो में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की झलक भी दिखाई दे रही है। 
 
टीजर वीडियो में शाहरुख खान का खुंखार लुक देखकर फैंस दंग रह गए हैं। साथ ही कई जबरदस्त डायलॉग भी सुनने को मिल रहे हैं। 'पठान' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। 
 
इस टीजर को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन में लिखा, 'अपनी कुर्सी की पेटी बांध लिजिए... पठान का टीजर रिलीज। 25 जनवरी, 2023 को अपने नजदीकी सिनेमाघरों में YRF50 के साथ पठान का जश्न मनाएं। हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ हो रही है।'
 
फिल्म 'पठान' यशराज फिल्म्स बैनर के तले बनी है। यह स्पाई-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘द वर्जिन ट्री' में नजर आएंगे संजय दत्त, मोशन पोस्टर रिलीज