1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gurmeet choudhary got hurt while protecting wife debina bonnerjee by crowd

देबिना बनर्जी को भीड़ से बचाते वक्त गुरमीत चौधरी को लगी चोट, यूजर्स ने उड़ाया मजाक |gurmeet choudhary got hurt while protecting wife debina bonnerjee by crowd

Debina Banerjee
टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और और देबिना बनर्जी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल में से एक है। दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। गुरमीत-देबिना की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। हाल ही में इस कपल को देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पडी। 

 
न्यू ईयर के एक इवेंट से निकले समय गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी को फैंस ने घेर लिया। ऐसे में देबिना की सुरक्षा सुनिश्चित करने में गुरमीत चौधरी ने कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने देबिना को भीड़ से बचाया, हालांकि, इस बीच गुरमीत को चोट लग गई। 
 
सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गुरमीत और देबिना एक इवेंट में नजर आ रहा है। इस दौरान फैंस उनकी एक झलक के लिए उमड़ते दिख रहे हैं। वहीं, भीड़ के बीच गुरमीत अपनी पत्नी देबिना की सुरक्षा करते हुए सुरक्षा घेरे की तरह उनके साथ चल रहे हैं। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि गुरमीत के पैरों में चोट लग गई। 
 
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस गुरमीत को एक आइडल पति बता रहे हैं। वहीं कई यूजर्स गुरमीत की चोट का मजाक भी उड़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ओएमजी कितनी ज्यादा चोट लग गई, इमरजेंसी में लेके जाओ इसको कोई यार।' एक अन्य ने लिखा, 5 साल का बच्चा भी सार्वजनिक रूप से अपनी छोटी चोटों को नहीं दिखाता है।' 
 
बता दें कि देबिना और गुरमीत ने साल 20211 में शादी रचाई थी। शादी के 10 साल बाद यह कपल अप्रैल 2022 में पहली बार माता-पिता बने थे। देबिना ने एक बेटी को जन्म दिया थश। साल 2022 में ही देबिना दूसरी बार मां बनी थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
गर्लफ्रेंड टीना थडानी संग हनी सिंह ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो, यूजर्स बोले- भाई अभी नशे में हैं...