पाकिस्तानी गाने की कॉपी है 'पठान' का 'बेशर्म रंग' गाना? सिंगर ने लगाया आरोप | pakistani singer calls out pathaan plagiarizing besharam rang his song
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'पठान' का गाना 'बेशर्म रंग' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिरा हुआ है। इस गाने में दीपिका की भगवा बिकिनी को लेकर खूब बवाल मचा। इसके बाद मेकर्स पर गाने की धून कॉपी करने का भी आरोप लगा।
वहीं अब पाकिस्तानी सिंगर सज्जाद अली ने इस गाने के लेकर बॉलीवुड पर तंज कसा है। पाकिस्तानी सिंगर का आरोप है कि 'बेशर्म रंग' उनके गाने से मिलता-जुलता है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर यह आरोप लगाया है।
इस वीडियो में सज्जाद अली कह रहे हैं कि वो आने वाली एक फिल्म का गाना सुन रहे थे। इसे सुनते हुए उन्हें अपना गाना याद आ गया। जिसे उन्होंने सालों पहले लिखा था। इसके बाद वह अपना गाना 'अब के हम बिछड़े' गाते नजर आ रहे हैं।
पाकिस्तानी सिंगर ने इशारों-इशारों में ही 'पठान' के मेकर्स पर गाना चोरी का इल्जाम लगा दिया है। इससे पहले भी गाने पर धुन चुराने के आरोप लग चुके हैं। वहीं फिल्म के दूसरे गाने 'झूमे जो पठान' पर भी सुखविंदर सिंह के पुराने गाने की कॉपी करने का इल्जाम लगा है।
फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya
Edited By : Ankit Piplodiya

