1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. anushka sharma brother karnesh sharma dated tripti dimri photo goes viral

अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रहीं तृप्ति डिमरी, रोमांटिक तस्वीर शेयर कर ऑफिशियल किया रिश्ता

Anushka Sharma
बॉलीवुड गलियारों में अक्सर किसी न किसी सेलेब्स के रिश्ते बनते रहते हैं। वहीं काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में थे। कर्णेश का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस ‍तृप्ति डिमरी संग जुड़ रहा था। 

 
अब तृप्ति डिमरी ने खुद कर्णेश संग अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है। तृप्ति ने कर्णेश संग सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है। तस्वीर में तृप्ति, कर्णेश को चले लगाती दिख रही हैं। वहीं कर्णेश एक्ट्रेस को किस कर रहे हैं। 

खबरों के अनुसर कर्णेश और तृप्ति कोरोना लॉकडाउन के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे। दोनों की मुलाकात फिल्म 'बुलबुल' के सेट पर हुई थी। इस फिल्म को कर्णेश के होम प्रोडक्शन ने बनाया था। वहीं फिल्म में तृप्ति लीड रोल में नजर आई थीं।
 
तृप्ति डिमरी ने साल 2017 में फिल्म 'पोस्टर बॉयज' से बॉलीवुड में कदम रखा था। हाल ही में वह कर्णेश शर्मा के ही होम प्रोडक्शन की फिल्म 'कला' में इरफान खान के बेटे बाबिल संग नजर आई थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
बचपन से एक्ट्रेस बनना चाहती थीं विद्या बालन, टीवी सीरीयल 'हम पांच' से शुरू किया करियर