1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Gully Boy, Ranveer Singh, Alia Bhatt, Box Office, Opening

रणवीर-आलिया की गली बॉय की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है ओपनिंग?

गली बॉय
रणवीर सिंह अब बड़े सितारे बन गए हैं। उनकी पिछली दो फिल्मों 'पद्मावत' और 'सिम्बा' ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की बल्कि धमाकेदार सफलता भी हासिल की। यही कारण है कि बॉलीवुड की उम्मीद अब रणवीर से बढ़ गई है। 
 
वैलेंटाइन डे के दिन उनकी फिल्म 'गली बॉय' रिलीज हुई है। जिसमें रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट भी हैं जो खुद एक बड़ी स्टार हैं। पहली बार रणवीर और आलिया साथ में काम कर रहे हैं इसलिए फिल्म के प्रति उत्सुकता होना स्वाभाविक है। 
 
फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद किया गया था जिससे इस सवाल का जवाब लगभग मिल गया था कि गली बॉय बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करेगी। 
 
फिल्म ने मेट्रो सिटीज़ में बेहतरीन ओपनिंग ली है और मुंबई में फिल्म की एडवांस बुकिंग शानदार है। वैलेंटाइन डे का फायदा फिल्म को मिल रहा है। शाम और रात के शो में भी दर्शक अच्छी संख्या में मौजूद रहेंगे। 
 
छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में मल्टीप्लेक्स जैसी ओपनिंग नहीं है। वैसे भी फिल्म को बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स से ही उम्मीद है जहां से अच्‍छा खासा व्यवसाय आता है।
 
गली बॉय के पहले दिन का कलेक्शन शानदार रहने वाला है और यह दर्शाता है कि रणवीर और आलिया अपने नाम के बूते पर दर्शक बटोर लेते हैं। 
अगला लेख
वैलेंटाइन डे स्पेशल : मोस्ट रोमांटिक मूवीज़